*
—————————————————-
♦️ *पुराना बस स्टैंड के पास मारपीट करने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।*
♦️ *आरोपी द्वारा शराब पीने के लिये पैसा मांगा नही देने पर युवक की पिटाई।*
♦️ *तारबाहर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार।*
—————————————————-
*नाम आरोपी- 1.भुनेश्वर पटेल उर्फ भन्ना पिता पिल्लू पटेल उम्र 35 साल सा. बरखदान नहर किनारे देवरीखुर्द थाना तोरवा जिला बिलासपुर।*
—————————————————-
विवरण – दिनांक 26.03.2026 को रात्रि करीब 10.30 बजे प्रार्थी अपनी दुकान बंद कर अपने घर जाने के लिये निकला था तथा उसका छोटा भाई होटल के पास ही रूक गया था प्रार्थी को जरिये मोबाईल से सूचना मिला कि भुवनेश्वर पटेल निवासी देवरीखुर्द के द्वारा प्रार्थी के भाई जैकी छाबडा को शारदा होटल के सामने शराब पीने के लिये पैसा मांग रहा था जिसे प्रार्थी के द्वारा पैसा देने से मना करने पर आरोपी के द्वारा अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने कि धमकी देते हुये अपने पास रखे हुये नुकीली वस्तु से जैकी के गले, पेट, दोनो हाथ में मारपीट कर रहा है प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के द्वारा किया गया कृत्य गंभीर होने से श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराते व उनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे)के मार्गदर्शन पर निरी. रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी को पकडा गया आरोपी के कब्जे से नुकीली वस्तु (थर्मोकोल काटने का प्लास्टिक कवर लगा ब्लेड) को विधीवत् जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरी. रविन्द्र अनंत, उपनिरी रामनरेश यादव, राहुल राजपूत, आर भागीरथी गेंदले, आर. रूपलाल चंद्रा का सराहनीय योगदान रहा।
