SBI कलेक्टरेट शाखा बिलासपुर छत्तीसगढ़…

सर्वर डाउन से एसबीआई कलेक्ट शाखा में उपभोक्ता परेशान
पेंशनभोगी बुजुर्गों को हो रही सबसे ज्यादा दिक्कत, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हो पा रहा काम
Bilaspur। शहर स्थित State Bank of India की कलेक्ट शाखा में आए दिन सर्वर की समस्या के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंक में पैसे जमा करने, निकालने, पासबुक अपडेट कराने और अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए आने वाले ग्राहकों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि सर्वर बार-बार डाउन होने के कारण बैंक का कामकाज प्रभावित हो रहा है, जिससे ग्राहकों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई बार उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करने के बाद भी बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है।
इस समस्या से सबसे ज्यादा परेशान पेंशनभोगी कर्मचारी हो रहे हैं। कई बुजुर्ग पेंशनधारी ऐसी अवस्था में हैं कि वे ठीक से चल-फिर भी नहीं पाते, इसके बावजूद उन्हें बैंक पहुंचकर लाइन भूखे पेट खड़ा रहना पड़ता है। सर्वर की समस्या कभी -कभार हो तो समझ में आता है हरबार जीतनी बार आओ वही दिक्क़त। जिस कारण उनका काम समय पर नहीं हो पाता और उन्हें बार-बार बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
सर्वर की समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि आम नागरिकों और बुजुर्ग पेंशनभोगियों को राहत मिल सके।
