की परंपरा के चलते शराब की मांग सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है। इसी वजह से इस बार भी त्योहार से एक दिन पहले बिक्री का ग्राफ तेजी से ऊपर चला गया।
जिले में संचालित 66 देसी और विदेशी मदिरा दुकानों में सुबह से देर रात तक लगातार बिक्री होती रही। कई दुकानों में शाम के समय स्टॉक खत्म होने की स्थिति भी बन गई, जिसके बाद अतिरिक्त आपूर्ति मंगानी पड़ी।

पिछले साल से भी ज्यादा बिक्री
आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार इस बार होली के पहले दिन हुई बिक्री पिछले साल की तुलना में भी अधिक बताई जा रही है। सामान्य दिनों में जहां जिले में शराब की औसत बिक्री अपेक्षाकृत कम रहती है, वहीं त्योहार के मौके पर यह कई गुना बढ़ जाती है।
विभाग की निगरानी
त्योहार के दौरान बढ़ती बिक्री को देखते हुए आबकारी विभाग ने भी सभी दुकानों पर निगरानी रखी। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि तय समय और नियमों के अनुसार ही शराब की बिक्री हो तथा किसी भी तरह की अवैध बिक्री या ओवररेटिंग की शिकायत सामने न आए।
- आबकारी विभाग के अनुसार होली से पहले एक ही दिन में 12.50 करोड़ रुपये की शराब बिक्री जिले में अब तक की प्रमुख बिक्री में शामिल हो गई है। त्योहार के दिन और उसके बाद भी बिक्री का आंकड़ा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
