कार में रखी रकम को उड़ाया उठाइ गिरों ने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आज दिनांक को व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के owner द्वारा रात्रि लगभग 08:30 बजे अपनी दुकान के गल्ले से नगदी राशि निकालकर अपनी कार में रखी गई थी। इसके पश्चात वे दुकान का शटर बंद कर रहे थे। उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार का दरवाजा खोलकर कार में रखे बैग को चोरी कर लिया गया। उक्त बैग में लगभग ₹8,00,000 था ।घटना के पश्चात आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की गई है। आरोपी की पतासाजी हेतु अलग-अलग स्थानों पर टीम लगाकर त्वरित कार्यवाही की जा रही है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें