प्रगतिशील लेखक संघ की विचार गोष्ठी में विषय रहा केंद्रित युद्ध पर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रगतिशील लेखक संघ ,बिलासपुर

 

 

 

प्रगति शील लेखक संघ के वरिष्ठ संरक्षक मुमताज भारती का रायगढ़ से बिलासपुर आगमन हुआ .

इस अवसर पर ईवनिंग टाईम्स परिसर में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई .

गोष्ठी में वर्तमान समय में चल रहे अमेरिका, इजरायल और ईरान युद्ध पर केंद्रित सार्थक चर्चा हुई. भारती जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यह एक आरोपित युद्ध है.इस युद्ध से संपूर्ण विश्व में एक गहरा संकट उत्पन्न हुआ है. युद्ध जनित अमानवीय क्रूरता ने वैश्विक परिप्रेक्ष्य में पूंजीवादी संकट को उजागर कर दिया है.

 

ऐसे समय में बुद्धिजीवियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि समकालीन परिस्थितियों में वर्गीय समझ, चेतना और वैचारिक दृढ़ता की आवश्यकता है.

 

गोष्ठी में रफीक खान, नरेश अग्रवाल, अरुण दाभडकर, डॉ सत्यभामा अवस्थी, सचिन शर्मा, मुश्ताक मकवाना, कपूर वासनिक, मधुकर गोरख और हर्ष सिंह ने भी अपने विचार रखे.

Leave a Comment

और पढ़ें