माताचौरा कुदूदंड में आयोजित किया गया होम्योपैथी उपचार शिविर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

माता चोरा मंगला चौक में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बिलासपुर। शहर के मंगला स्थित माता चोरा मंगला चौक में बुधवार, 11 मार्च को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन राधा शिवधाम सेवा समिति मंगला द्वारा आयुष विभाग एवं जिला आयुष विभाग के शासकीय होम्योपैथी औषधालय के सहयोग से किया गया।

समिति के हरिकिशन गंगवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में विभिन्न प्रकार की बीमारियों का निःशुल्क परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया गया, जिसमें आसपास के 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया, वहीं 55 से अधिक महिलाओं ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।

इस स्वास्थ्य शिविर में त्वचा रोग, जोड़ दर्द, मधुमेह (डायबिटीज), बीपी, बच्चों के रोग, महिलाओं से संबंधित रोग तथा पथरी जैसी समस्याओं का उपचार होम्योपैथी एवं आयुर्वेद पद्धति से किया गया। साथ ही चिकनपॉक्स से बचाव के लिए प्रतिरोधक होम्योपैथी औषधि का भी निःशुल्क वितरण किया गया।

शिविर में डॉ. ओंकार सिंह राजपूत, डॉ. रुक्मणी कुर्रे, डॉ. रश्मि श्रीवास एवं डॉ. श्रुति थवाईत ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

कार्यक्रम में ईशान जाधव, संतोष पटेल, दुर्गेश केवट, नितिन यादव, कैलाश निर्मलकर, विक्की सिंह ठाकुर एवं संजय रजक का विशेष सहयोग रहा।

स्टाफ में संतोष पटेल, मोहन, डॉ. बालतेंदु और नीलम सहित अन्य सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा।

उक्त जानकारी हरिकिशन गंगवानी द्वारा दी गई।

Leave a Comment

और पढ़ें